Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुत्री ने पिता पर वर्षों से शारीरिक सम्बन्ध बनाने का लगाया आरोप,...

पुत्री ने पिता पर वर्षों से शारीरिक सम्बन्ध बनाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

जलालपुर,अम्बेडकर नगर। सम्मनपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बीती 10 दिसंबर को थाना क्षेत्र निवासिनी एक लड़की ने तहरीर देकर अपने ही पिता द्वारा विगत छह सात वर्षों से इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर मारने पीटने और गाली गलौज देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने पीड़िता का 164 सीआरपीसी का बयान कराया था जिसके आधार पर पॉक्सो एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई थी।

इस मामले में पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही थी सीओ सुरेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में अभियान चलाकर मुखबिर की सूचना पर उसकी सिकंदरपुर कस्बे में स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पर दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में सम्मनपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी, का विशाल वर्मा,मुनि कुमार शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version