Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedदरवान झील का होगा सुंदरीकरण,पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित

दरवान झील का होगा सुंदरीकरण,पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित


◆ डी एम ने निरीक्षण कर दिया निर्देश


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा अकबरपुर तहसील के अंतर्गत विकासखंड कटेहरी में दरवन झील का निरीक्षण किया गया। मौके पर झील में पानी उपलब्ध पाया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा झील का सुंदरीकरण कर पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। वन एवं पर्यावरण, सिंचाई, भूमि संरक्षण, पर्यटन एवं संस्कृति तथा अन्य विभागों के द्वारा इसे विकसित करने के निर्देश दिया गया। मौके पर उपस्थित गांव के अन्य ग्राम वासियों से शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में  पूछ ताछ किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी योजनाओं का लाभ हम लोग को मिल रहा है हम लोग किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ग्राम वासियों से अपील किया गया कि आप सभी अपनी कोई भी समस्या मुझे तत्काल अवगत करा सकते है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, डी सी एन आर एल एम आर बी यादव, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, तहसीलदार अकबरपुर तथा आस पास निवासी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments