Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedपांच कुंतल फूलों से महका दर्शन भवन मंदिर, भगवान को लगा 56...

पांच कुंतल फूलों से महका दर्शन भवन मंदिर, भगवान को लगा 56 भोग


अयोध्या। दर्शन भवन मंदिर के महंत डॉ ममता शास्त्री के संयोजन में ठाकुर जानकी जीवन के 16 वें प्राकट्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर 5 कुंतल फूलों से मंदिर को सजाया गया। ठाकुर जानकी जीवन का भव्य वस्त्र और आभूषण से श्रृंगार किया गया। इस अनुपम छटा देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

मंदिर की महंत डॉक्टर ममता शास्त्री ने बताया कि ठाकुर जानकी जीवन सरकार का विग्रह रामानंदाचार्य के आगमन से गौरवान्वित है। जिसका हमारे गुरुदेव पूर्व सांसद महंत विश्वनाथ दास शास्त्री ने नया रूप प्रदान किया। पूरे मंदिर परिसर को कोलकाता, हैदराबाद, देहरादून, वाराणसी अयोध्या आदि से मंगाए गए सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह नर्मदेश्वर भगवान शिव का अभिषेक किया गया। ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पण किया गया। उसके बाद जेवनार गायन के बाद अयोध्या के संतो महंतों का स्वागत किया गया।

मंदिर की महंत डॉक्टर ममता शास्त्री ने बताया कि ठाकुर जानकी जीवन सरकार का विग्रह रामानंदाचार्य के आगमन से गौरवान्वित है। जिसका हमारे गुरुदेव भगवान पूर्व सांसद महंत विश्वनाथ दास शास्त्री ने नया रूप प्रदान किया। हमारे गुरुदेव भगवान श्री राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी और मंदिर परिसर में ही राम मंदिर आंदोलन की नीतियां भी तैयार होती थी।उउन्होंने कहा कि आज बड़े ही खुशी की बात है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है दुख केवल इस बात का है कि हमारे गुरुदेव भगवान मंदिर निर्माण का दर्शन नहीं कर सके।

16 वें प्राकट्य उत्सव अयोध्या के संतो महंतों ने ठाकुर जानकी जीवन सरकार के दर्शन किए और जेवनार में भाग लिए। महोत्सव में प्रमुख रूप से नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण, महंत राम कुमार दास, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास, नंद कुमार मिश्र पेड़ा महाराज सहित सैकड़ों संतो महंत दर्शन पूजन किया । सभी अतिथियों का सुप्रीम कोर्ट के वकील अशोक मिश्रा और विजय कुमार और चुलबुल ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments