Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसपा जिलाध्यक्ष के विरूद्ध दर्ज हुआ दलित उत्पीड़न का मुकदमा

सपा जिलाध्यक्ष के विरूद्ध दर्ज हुआ दलित उत्पीड़न का मुकदमा

अम्बेडकर नगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के विरुद्ध सपा नेता की तहरीर पर दलित उत्पीड़न अधिनियम के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने बीती रात्रि में मुकदमा दर्ज कर विवेचना सी ओ टाण्डा संजय नाथ तिवारी को भेजी है।

शिकायत कर्ता  अपने को बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी संगठन का राष्ट्रीय सचिव बताते हुए अमन गौतम ने आरोप लगाया था  कि बीते 27 नवम्बर की रात्रि में लगभग साढ़े आठ बजे एक शादी के निमंत्रण से वापस आ रहा था। रास्ते में जिलाध्यक्ष मिले और मुझे डांटते हुए राजनीति खत्म करने की बात कही और जबरन गाड़ी में बैठा कर नदी के किनारे ले जाकर गाड़ी का दरवाजा लॉक कर मुझे दो थप्पड़ मारते हुए मुझसे कहा जाति सूचक शब्दों में कहा कि तुम्हारे जैसे लोग मेरे आगे पीछे घूमते है।उक्त तहरीर अमन गौतम बीते 28 नवम्बर को थाना अलीगंज पुलिस को दिया था लेकिन पुलिस ने जांच करने के नाम पर मामले को टाल दिया था, इस बीच अमन पुलिस अधीक्षक से भी गोहार लगाई साथ ही मामला एक ही पार्टी से जुड़ा होने के कारण सुलह समझौते का भी पार्टी के वरिष्ठ जनों ने प्रयास किया लेकिन बात नही बनी। अलीगंज पुलिस ने बुधवार की बीती रात्रि में मुकदमा दर्ज कर दिया।पुलिस ने जिलाध्यक्ष के विरुद्ध धारा 323,342,6504, आई पी सी व एस टी एस सी एक्ट की धारा 3-1द व ध के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments