Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंग ने विधायक निधि से हो रहे इंटरलॉकिंग के कार्य को रुकवाया

दबंग ने विधायक निधि से हो रहे इंटरलॉकिंग के कार्य को रुकवाया

आलापुर अंबेडकरनगर। दबंगों द्वारा विधायक निधि से कराएं जा रहे इण्टर लॉकिंग को रोकवा दिया। मामला तहसील अंतर्गत बड़ागांव का है। आरोप है की इस्माइल पुत्र स्वर्गीय इस्लामुद्दीन अपने परिवार एवं अन्य साथियों के साथ पहुंच कर इंटरलॉकिंग का कार्य रुकवा दिया।  कुछ दिन पूर्व इस्माइल ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था कि मेरी खतौनी कम है लेखपालों की टीम ने आकर जब इनके खेत की पैमाइश की तो लगभग चार बिस्वा से ज्यादा आबादी एवं चकरोड की जमीन को काटकर अपने खतौनी में मिला लिया था। रायपुर व बड़ा गांव के प्रधान एवं लेखपाल की टीम ने निशानदेही करके खुटा गाड़ दिया गया था, जिस पर इंटरलॉकिंग का काम हो रहा था, इस्माइल ने निशानदेही की गई जमीन पर लग रहे इण्टर लॉकिंग के कार्य को रुकवाया और उसकी चौड़ाई कम करवा दी। जिस चकरोड पर तीन मीटर की इंटरलॉकिंग लगनी थी वहां पर दबाव बनाकर 2:30 से 2:60 मीटर के बीच ही लग लग रही है। लोगों का कहना है कि इस्माइल मनबढ़ एवं झगड़ालू किस्म का है। आए दिन किसी न किसी से लड़ता झगड़ता रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments