Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर साइबर फ्रॉड ने युवक के खाते से उड़ाए ढाई लाख रुपये, जांच...

साइबर फ्रॉड ने युवक के खाते से उड़ाए ढाई लाख रुपये, जांच में जुटी जैतपुर पुलिस

0
ayodhya samachar

जैतपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ साइबर अपराधियों ने युवक के बैंक खाते से ढाई लाख रुपये से अधिक की रकम छल-कपट से उड़ा ली। पीड़ित की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जफ्फरपुर सुकरौली (बिछैला) निवासी मंदीप पुत्र जगदीश का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, नेवादा, अम्बेडकरनगर शाखा में है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 19 नवंबर को उसके खाते से दो लाख उन्नचास हजार नौ सौ छियानवे रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड के माध्यम से धोखाधड़ी कर अज्ञात खाते में ट्रांसफर करा लिए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल बैंक और पुलिस को अवगत कराया तथा ठगी की गई धनराशि वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जैतपुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की सहायता से लेनदेन की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही साइबर ठगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने आम नागरिकों से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version