Thursday, May 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाइबर क्राइम थाना ने ठगी के 43,860 रुपये कराए वापस, लोगों से...

साइबर क्राइम थाना ने ठगी के 43,860 रुपये कराए वापस, लोगों से सतर्क रहने की अपील


अयोध्या। थाना साइबर क्राइम अयोध्या ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार दो मामलों में कुल 43,860 रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत (Ack. No. 23111250193601) में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के भाई का फोन हैक कर 42,000 रुपये की ठगी कर ली गई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी राशि वापस कराई गई। वहीं, एक अन्य मामले (एफआईआर संख्या 23/25) में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर की गई ठगी में 1,860 रुपये की धनराशि पीड़ित को वापस दिलाई गई।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मो. अरशद, हेड कांस्टेबल सूर्यविजय सिंह, कांस्टेबल सोहन लाल और महिला आरक्षी रोली सिंह की टीम शामिल रही।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments