Friday, March 6, 2026
Homeगणतंत्र दिवसगणतंत्र दिवस पर फैजाबाद पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

गणतंत्र दिवस पर फैजाबाद पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

अयोध्या। फैज़ाबाद पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। फैज़ाबाद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक उमर मुस्तफा और प्रधानाचार्य आर.बी. श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण करते हुए सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत भाषणों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक उमर मुस्तफा ने बताया कि हमारे विद्यालय के बच्चों ने आज तरह-तरह के देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए हैं जो कि सभी के दिल में देशभक्ति की भावना जागृत करता है उन्होंने बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि आज भारत इसीलिए एकता का परिचय देता है क्योंकि यहां पर सभी त्यौहार सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments