Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूनीवर्सल एकेडमी के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

यूनीवर्सल एकेडमी के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

अयोध्या। बेनीगंज स्थित पंचकोसी मार्ग पर यूनीवर्सल एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 2021 बैच के आईएएस आफिसर कृष्ण कुमार सिंह रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मनमोहक प्रस्तुति करके विद्यार्थियों ने दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती वंदना से हुई।
यूनिवर्सल एकेडमी की प्रधानाचार्य माधुरी सिंह ने बताया कि कोविड की वजह से पिछले वर्षो में वार्षिकोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार उसको लेकर उत्साह था। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन से बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चो ने सरस्वती वंदना, वेलकम सांग, आरम्भ है प्रचंड, ताईकवांडो, अधुरम मधुरम, गीता का सार की प्रस्तुति की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments