Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिर्भर इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

निर्भर इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

अयोध्या। निर्भर इंटर कालेज रामपुर सर्धा कोड़री कर्मा में विद्यालय के संस्थापक बाबू देवता सिंह की पुण्यतिथि व वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में संस्थापक बाबू देवता सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद अयोध्या ही नहीं पूरे देश में एक राम में माहौल है। स्कूल के बच्चों द्वारा  राम भजन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोसाईगंज विधायक अभय सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश आर्य व माध्यमिक शिक्षा विभाग के लेखा वित्त अधिकारी वीरेश वर्मा का निर्भय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में हाई स्कूल और इंटर में अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को स्कॉलरशिप दिया गया।

प्रधानाचार्य अमित सिंह ने बताया कि विद्यालय के संस्थापक बाबू देवता सिंह की 40 वीं पुण्यतिथि के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम था। प्रभु श्री राम के भजनों पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments