◆ राष्ट्र की अखंडता के प्रतीक थे सरदार पटेल : भूपेन्द्र चौधरी
◆ नंसा बाजार से केशरुआ मोड़ तक गोसाईगंज विधानसभा में भाजपा ने एकता दौड़ का किया आयोजन
अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित एकता दौड़ देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ ऐतिहासिक बन गई। दौड़ का नंसा बाजार से शुरुआत होने के बाद केशरुआ चौराहे पर समापन हुआ, जहां विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने सम्बोधित किया। तिरंगा दौड़ में हजारों युवक शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोगो के द्वारा किए गये भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के उद्घोष ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। दौड़ का विभिन्न जगहों पर स्थानीय लोगो ने स्वागत किया।



