Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहानवमी के दिन सड़को पर दिखा जनसैलाब

महानवमी के दिन सड़को पर दिखा जनसैलाब


◆ जय माता दी व जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्र पर दुर्गा पूजा मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जनपद के चौक घंटाघर, गुदड़ी चौराहा लोहा बाजार, खवासपुरा, सिटी स्टेशन कोहिनूर पैलेस के पास देवकाली रोड,व देवकाली पेट्रोल पंप, और फतेहगंज, गल्ला मंडी सहित अन्य स्थानों पर माँ दुर्गा के भव्य पंडाल सजाए गए हैं। मां की विशाल प्रतिमा की भक्त पूजा अर्चन कर रहे हैं।

शारदीय नवरात्र की नवमी के मौके पर मां दुर्गा के पंडालो पर भक्तगणों की भारी भीड़ देखने को मिली श्रद्धालु काफी उत्साहित रहे। मां के दर्शन करने के लिये लंबी-लंबी लाइन लगाकर दर्शन किया। नवमी को कई जिलो से आए श्रद्धालुओं ने नगर में पंडाल में स्थिम देवी की मूर्तियों का दर्शन किया। सड़क पर आस्था का जनसैलाब दिखाई दिया। निर्माण कार्य की वजह से हुई अव्यवस्थाओं पर आस्था भारी पड़ी। जयकारा लगाते हुए लोगो ने पैदल भ्रमण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि पुलिस की कई टीमें मार्च कर रही थी। शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता यातायात व्यवस्था को सम्हालने में लगे थे।

इस दौरान समितियों के सदस्यों ने मां दुर्गा पूजन अर्चन के साथ ही साथ भंडारे का भी भव्य आयोजन किया। देवा ओवरब्रिज देवकली रोड पेट्रोल पंप के सामने मां काली की विशाल प्रतिमा की भक्तों ने दर्शन कर पूजन किया और यहां पर लगातार 9 दिन से अनवरत भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। नवमी के दिन भी जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भण्डारे में विविध तरह के व्यंजन बांटे जा रहे है।

महानवमी के दिन लोगों ने अपने घरों व मंदिरों में कन्याओं का पूजन किया। हिन्दू धर्म में नौ कन्याओं के पूजन का बड़ा महत्व बताया गया है। दुर्गा पूजा पंडालों पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोचार से दुर्गापूजा पंडाल गुजायमान रहे। जिले के देवी मंदिरों पर सामूहिक रुप से श्रद्धालु हवन में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments