कटेहरी, अंबेडकर नगर । श्रवण क्षेत्र के मेला में तीसरे दिन मातृ पितृ भक्त के आस्था का जनसैलाब उमड़ा। पुलिस की सक्रियता के बावजूद भी मेला क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों श्रवण कुमार बड़ा मंदिर, स्नान घाट, झूला, सर्कस के आसपास मनचले काफी सक्रिय रहे। दोपहर बाद मेला क्षेत्र में जनसैलाब उमड़ने से पुलिस व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई, भीड़ बढ़ने के कारण कई छोटे-छोटे बच्चे अपने परिवार से बिछड़ गए जिनको खोया पाया केंद्र से ध्वनि प्रसारण के माध्यम परिवार से मिलाया गया।
