Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजेठ के पहले मंगल पर हनुमान जी के मंदिरों पर दिखी श्रद्धालुओं...

जेठ के पहले मंगल पर हनुमान जी के मंदिरों पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़

अयोध्या। जेठ का प्रथम मंगल पर हनुमानगढ़ी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जनपद के सभी हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। मंदिरों और कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। प्रशासन की औऱ से सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यापक इंतजाम रहे।
भण्डारे के आयोजकों ने बताया कि आज ज्येष्ठ माह का पहला मंगलवार है, इस मंगलवार को बड़ा मंगलवार या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि बड़े मंगलवार का व्रत करने और हनुमानजी का व्रत रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही हनुमानजी पहली बार भगवान श्रीराम से मिले थे। इसलिए ज्येष्ठ माह के मंगलवार का बहुत महत्व है। इसलिए ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़े मंगल के तौर मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments