Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादोगुना लाभ का झांसा देकर करोड़ों की ठगी

दोगुना लाभ का झांसा देकर करोड़ों की ठगी


अयोध्या। निवेशकों को दोगुना लाभ का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश करवाने और फिर कार्यालय बंद कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। अभिषेक चतुर्वेदी तथा अन्य निवेशकों की तहरीर पर  एलजी एलएफ वर्ड ग्रुप नाम की  कंपनी के खिलाफ गोसाईगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। कंपनी के प्रमुख अधिकारी उड़ीसा निवासी शुभेंदु सरकार समेत पांच लोगों को मामले में नामजद किया गया है। दो नामजद आरोपियों पौसरा, घुनघुनवा निवासी राजेश पाठक, और सुशील कुमार यादव, मीरापुर भिटौरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपीआरए बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि एलजीएलएफ वर्ड ग्रुप का कार्यालय महबूबगंज स्थित डायमंड मैरिज हॉल में संचालित था। निवेशकों ने पुलिस को शिकायत दी कि कंपनी ने उन्हें दोगुना लाभ का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा करवाए और फिर शुक्रवार को अचानक कार्यालय बंद कर फरार हो गई। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments