अंबेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जहांगीरगंज पुलिस ने शनिवार को 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक काले रंग का टैबलेट भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना जहांगीरगंज पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी मोनू उर्फ मुन्नू पुत्र अंगद माली (21 वर्ष) निवासी चाढ़ीपुर कला, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना जहांगीरगंज में दो तथा थाना राजेसुल्तानपुर में एक मुकदमा दर्ज है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्राची सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी आलापुर तथा थाना जहांगीरगंज पुलिस की संयुक्त निगरानी में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामबली सिंह, उपनिरीक्षक अनुज यादव, हेड कांस्टेबल उमेश यादव तथा कांस्टेबल संतोष कुमार यादव शामिल रहे।