अम्बेडकर नगर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार के इनामी आरोपी आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी आदित्य कुमार पुत्र फागूलाल, थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के गौसपुर सोसाइटी का पूरा लॉ कालेज के पीछे का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े चार मुकदमे थाना कोतवाली अकबरपुर में दर्ज हैं।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय, महिला उपनिरीक्षक नेहा सिद्धार्थ, स्वाट प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय व उपनिरीक्षक विनोद यादव अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया , जहां से उसे जेल भेज दिया।