Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedप्रत्येक जिले से बनाएं एक लाख कार्यकर्ता - रामानुज सिंह

प्रत्येक जिले से बनाएं एक लाख कार्यकर्ता – रामानुज सिंह


◆ रासुपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्पन्न


गाजियाबाद। राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गाजियाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह रामा थे। बैठक में संगठन विस्तार तथा संस्था के उद्देश्यों को आम जन मानस तक पहुंचाने के लिए विचार विमर्श हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की रीति नीति पर चलते हुए हमें आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी करना है। लोकसभा में अधिकाधिक सीटों पर उम्मीदवार का चयन करके उन्हे विजयी बनाना है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एक- एक जिले को गोद लें तथा प्रत्येक जिले से एक-एक लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखें। तभी पार्टी के उद्देश्यों को आम जन मानस तक पहुंचाया जा सकता है।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नीलमणि श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अंकुर चौधरी, सचिव महिला मोर्चा मोनिका गौतम, अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रियासत अली, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा नैन्सी सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments