Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिल्पकारों ,पत्रकारों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया...

शिल्पकारों ,पत्रकारों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित


बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी के ऐतिहासिक भारत मिलाप के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में बसखारी पूर्वी चौराहे पर बनाए गए मंच से झांकियो पर पुष्प वर्षा करते हुए झांकियां के शिल्पकारों ,पत्रकारों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, रामलीला समिति व दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियो एवं संभ्रांत नगर वासियों को सम्मानित किया। इस दौरान जहां प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरीके से मुस्तैद रहे ।वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ पूरी रात डटे रहे। चेयरमैन ओमकार गुप्ता , श्री रामलीला समिति बसखारी के संरक्षक सत्यम सिंघल, संयोजक रामकुमार गुप्ता ने ऐतिहासिक भारत मिलाप को सफल बनाने के लिए श्री रामलीला समित व दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियो , पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभी नगर वासियों एवं आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments