Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपराधियों पर कसा शिकंजा, तीन दुराचारियों की खुली हिस्ट्रीशीट

अपराधियों पर कसा शिकंजा, तीन दुराचारियों की खुली हिस्ट्रीशीट


अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश में जनपद के तीन शातिर अपराधियों को दुराचारी घोषित करते हुए उनके विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली गई है। थाना पूराकलन्दर क्षेत्र के अतुल सिंह उर्फ लाखन सिंह व अनीश तथा थाना तारुन के गोविन्दा चौरसिया के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई  मुकदमे दर्ज हैं। इन अपराधियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस ने उन्हें हिस्ट्रीशीटर घोषित कर निगरानी शुरू कर दी है। इनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी संबंधित थानों को दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments