Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमालिक की पिटाई से हुई गाय की मौत

मालिक की पिटाई से हुई गाय की मौत

जलालपुर, अंबेडकर नगर। गाय मालिक द्वारा गाय की पिटाई किए जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाय को प्रधान व अन्य लोगों के सहयोग से जेसीबी मंगवा कर गाय का अंतिम संस्कार करवा दिया। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के आजन पारा गांव की है। गांव निवासी लाल मोहम्मद उर्फ मिट्ठू पुत्र मोहम्मद रऊफ निवासी आजन पारा शुक्रवार सुबह अपने गाय की पिटाई कर दिया जिससे गाय की मौत हो गई। गाय की मौत को देखकर स्वयं गाय मालिक व उसके परिवार मृत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। देर शाम मौत की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुचे क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य मालीपुर थाना अध्यक्ष प्रेमचंद अपने दल बल के साथ पहुंचे घर पर किसी के ना होने पर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मशीन बुलवाकर मृत गाय को बगल में ही गढ़वा दिया। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।  गाय की मौत की सूचना पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस घंटों अगल-बगल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांबिंग करती रही जिससे माहौल खराब ना होने पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments