Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम में आगामी रणनीति बनाने के लिए जीते व हारे पार्षदों...

नगर निगम में आगामी रणनीति बनाने के लिए जीते व हारे पार्षदों तथा पदाधिकारी बैठक सम्पन्न


अयोध्या। नगर निगम चुनाव में सभी 60 वार्डो के प्रत्याशी, चुनाव संचालन समिति, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व मोर्चा अध्यक्ष की बैठक देवकाली बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया गया।



सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत जनता की विकास कार्यो पर प्रति मुहर है। अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम सुन्दर नगरियों में एक बनने की ओर अग्रसर है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने इसके लिए हजारो करोड़ की योजनाएं प्रदान की है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों के विश्व मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। दीपोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से सरकार ने यहां की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर परिभाषित किया है। आने वाले समय में अयोध्या देश के प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में एक होगी। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में कार्यकर्ता का लगातार जनता के सम्पर्क में रहना व उनसे संवाद स्थापित करते रहने से यह ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। विपक्ष की गुमराह करने की नीति को जनता ने नकार दिया है। संगठन के दृष्टि से हारे हुए प्रत्याशी भी वार्डो में कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, 27 नवनिर्वाचित पार्षदों व 33 हारे हुए पार्टी प्रत्याशियों की उपस्थिति रही।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments