Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या फर्जी मोहर व हस्ताक्षर से 17 लाख की धरोहर राशि निकालने का...

फर्जी मोहर व हस्ताक्षर से 17 लाख की धरोहर राशि निकालने का आरोप, ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज

0
8

अयोध्या। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड-चार में बंधक रखी गई करीब 17 लाख रुपये की धरोहर राशि फर्जीवाड़े के जरिए निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निर्माण खंड-चार के कैशियर संतोष कुमार की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि मेसर्स मीरा एसोसिएट बिल्डर्स एंड ट्रेडर्स, मजनावां द्वारा संपर्क मार्ग निर्माण कार्य के लिए 11,84,500 रुपये व 5,92,500 रुपये की एफडीआर जमा की गई थी, जो अधीक्षण अभियंता, अयोध्या-अंबेडकरनगर वृत्त के नाम बंधक थी।

तहरीर के अनुसार 20 फरवरी को करुणाकर पाण्डेय निवासी कुडौली, मजनांवा दोनों एफडीआर अपने साथ ले गए और आरोप है कि अधिशासी अभियंता की फर्जी मोहर, हस्ताक्षर व पत्रांक का प्रयोग कर संबंधित बैंक से भुगतान करा लिया। पुलिस ने करुणाकर पाण्डेय उर्फ बब्बू पाण्डेय के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here