अयोध्या। गुलाबबाड़ी से अयोध्या महोत्सव आमंत्रण यात्रा की शुरुआत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने किया। यात्रा रिकाबगंज, सिविल लाइन, मकबरा, नाका, विश्वविद्यालय, भरतकुंड, डाभासेमर, मसौधा, बीकापुर, खजुरहट, कोछा बाजार, हैरिग्टनगंज, मिल्कीपुर, कुमारगंज, अमानीगंज, खण्डासा, इनायतनगर, कुचेरा, बारुन बाजार हाते हुए मऊशिवाला पर पहुंची। समापन फारएवर लान में हुआ। कई जगह पुष्पवर्षा के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया गया। 24 दिसम्बर से प्रारम्भ होने के बाद अयोध्या महोत्सव का समापन 10 जनवरी को होगा। फारएवर लान में इसका आयोजन किया जा रहा है।
