Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालगातार मिल रहा जनसमर्थन अयोध्या महोत्सव की सफलता का परिचायक - हरीश...

लगातार मिल रहा जनसमर्थन अयोध्या महोत्सव की सफलता का परिचायक – हरीश श्रीवास्तव

अयोध्या। गुलाबबाड़ी से अयोध्या महोत्सव आमंत्रण यात्रा की शुरुआत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने किया। यात्रा रिकाबगंज, सिविल लाइन, मकबरा, नाका, विश्वविद्यालय, भरतकुंड, डाभासेमर, मसौधा, बीकापुर, खजुरहट, कोछा बाजार, हैरिग्टनगंज, मिल्कीपुर, कुमारगंज, अमानीगंज, खण्डासा, इनायतनगर, कुचेरा, बारुन बाजार हाते हुए मऊशिवाला पर पहुंची। समापन फारएवर लान में हुआ। कई जगह पुष्पवर्षा के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया गया। 24 दिसम्बर से प्रारम्भ होने के बाद अयोध्या महोत्सव का समापन 10 जनवरी को होगा। फारएवर लान में इसका आयोजन किया जा रहा है।



अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या महोत्सव जनपद ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत की विभिन्न विधाओं के कलाकारों, साहित्यकारों, चित्रकारों, उद्यमियों, शिक्षाविदों व अन्य प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि महोत्सव में मर्यादा व आदर्शो को समाहित करती अयोध्या की संस्कृति का जीवंत दर्शन होता है। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि लोककलाएं व लोकपरम्पराओं को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम तन मन को मनोरंजन देने के साथ हमें आध्यात्मिक उर्जा से भर देते है।

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी लोकसंस्कृति, परम्पराओं, जीवन शैली के विभिन्न रंगों को अपने भीतर समाहित करते अयोध्या महोत्सव को लगातार मिल रहा जनसमर्थन इसकी सफलता का परिचायक रहा है। रविवार को निकली इस यात्रा के माध्यम से आमजनमानस से महोत्सव द्वारा चलाए जा रहे हमारी संस्कृति, कला व संस्कारों को संरक्षण प्रदान करने के अभियान से जुड़ने की अपील की गई।

चौक घंटाघर में जनार्दन पांडे बबलू, सिविल लाइन चौराहा विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, अवध विश्वविद्यालय के सामने महाप्रबंधक आकाश अग्रवाल, बीकापुर बाजार में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राणा, मंडल दुबे, वलीपुर बाजार महेश पासवान,हरिगटनगंज बाजार उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा, गौतम सिंह, अनुराग वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्रमनि त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत तिवारी, पलिया चौराहा  अजय सिंह, मिल्कीपुर पेट्रोल पंप प्रधान सहलारा उदय प्रताप गौड़, पवन महाकाल,अखिलेश दुबे, अभिमन्यु मिश्रा, मिल्कीपुर बाजार प्रधान मिल्कीपुर अनुराग सिंह, कुमारगंज बाजार नीरज कौशल, दिनेश जायसवाल ,मनीष त्रिपाठी बिरौली धाम चौराहा प्रधान आनंद तिवारी सेक्टर प्रमुख रवि तिवारी, बहादुरगंज चौराहा शंभू सिंह, शीतला प्रसाद वाजपेई ,ओमप्रकाश तिवारी, खंडासा बाजार प्रबंधक शिवपुरी महावीर शिवपुरी इंटर कॉलेज आलोक पांडे,प्रवक्ता भरत तिवारी महात्मा गांधी चौराहा अमानीगंज जितेंद्र सिंह बबलू, प्रधान प्रतिनिधि नदौली सर्वेश सिंह, बबलू सिंह मोहम्मदपुर, महेंद्र सिंह, ज्ञानधर द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, अमरगंज बाजार प्रधान प्रतिनिधि संतोष मिश्रा राम निवास पांडे धनंजय सिंह, दरबारीलाल सहयोगी इंटर कालेज, कलुआ मऊ प्रदीप श्रीवास्तव, इनायतनगर विवेक पांडे बब्बू, राम सजीवन मिश्रा, व्यापारी नेता अरुण गुप्ता, कुचेरा बाजार सुशील मिश्रा विनय तिवारी बिन्नू,ऋषभ कसौधन, कैलाश जायसवाल,खिहरान चौराहा प्रधान अजीत मौर्य,शैलेश जयसवाल बारुन बाजार नवल जायसवाल, श्याम किशोर कौशल, रानीबाजार व मऊशिवाला में आकाश अग्रवाल आदि के नेतृत्व में जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments