Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रभु राम को प्राप्त करने का अखण्ड नाम जाप सर्वश्रेष्ठ साधन :...

प्रभु राम को प्राप्त करने का अखण्ड नाम जाप सर्वश्रेष्ठ साधन : आचार्य ज्ञानचन्द्र 

0

@ बिपिन सिंह ,

पूरा बाजार, अयोध्या। भगवान राम को प्राप्त करने का नाम जप सबसे श्रेष्ठ साधन है । अखण्ड राम नाम जाप से जीवन में भी असंख्य क्रांति संभव है । वेद-पुराणों में भी राम नाम जाप को ही सर्वश्रेष्ठ और अतुलनीय कहा गया है । मनुष्य को जब भी समय मिले भगवान श्री राम का सुमिरन करें , इससे प्रभु राम प्रसन्न हो कर उनका सदैव कल्याग करते हैं ।

यह बात ग्राम पंचायत जरही में प्रधान अखिलेश सिंह सोनू के संयोजन में चल रहे श्री मद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य पं० ज्ञान चन्द द्विवेदी ने अमृतवर्षा करते हुए श्रद्धालुओं के समक्ष कही।

व्यास श्री द्विवेदी ने बताया कि कलियुग में नाम नाम जप से हृदय प्रेम अमृत से भर जाता है | वे बताते हैं कि नाम जप भव सागर से पार निकाल कर परम आनंद प्राप्त कर परमात्मा में विलीन होने का सर्वोच्च साधन है ।

वहीं बतौर मुख्य अतिथि पहुंचें विधायक अभय सिंह सूर्यवंशी ने व्यास गद्दी को शीष नवाते हुए कहा कि हमारे प्रभु श्री राम नाम की महिमा अनंत लौकिक है और महान ऋषि मुनियों ने जीवन में प्रभु राम की महिमा को हृदय से गाया है , वे भक्त भगवान राम का केवल नाम जप से मोक्ष धाम को प्राप्त हुए ।

आज श्री मद्भागवत कथा प्रारम्भ होने से पूर्व व्यास गद्दी पर विराजमान आचार्य ज्ञान चन्द्र को अंग वस्त्रादि पहनाकर आरती पूजन वंदन करने वालों में विधायक अभय सिंह , मुख्य यजमान शीला सिंह धर्म पत्नी जयप्रकाश सिंह , ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह ‘कप्तान ‘ , पूर्व प्रधान संजय सिंह , बिक्रीकर सहायक आयुक्त चन्द्र शेखर सिंह , लाल चन्द्र सिंह , जनार्दन सिंह , राजन सिंह , सौरभ सिंह तथा अजीत सिंह गुड्डू आदि सैकड़ों भगवत प्रेमी मौजूद थे जिन्होंने आचार्यश्री पर पुष्प वर्षा किया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version