Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसदस्यता अभियान में अधिक से अधिक परिवारों से करे सम्पर्क–ओम प्रकाश सिंह

सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक परिवारों से करे सम्पर्क–ओम प्रकाश सिंह


अंबेडकर नगर। भाजपा की चल रहे सदस्यता पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान को गति देने के लिए विभाग एवम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और सह संयोजक गणों की बैठक मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ एवम विभाग के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश सिंह की उपस्थिति,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता एवम जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह के संचालन में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संपन्न हुई।

        बैठक के मुख्य अतिथि विभाग,प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने मौजूद संयोजकों से सदस्यता की वृत्त लेते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में हमें अधिक से अधिक परिवारों से सम्पर्क कर उन्हें सदस्यता ग्रहण करना चाहिए। कहा कि पूरे देश में अब तक चार करोड़ से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया है जिसमें से उत्तर प्रदेश से एक करोड़ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है।कहा प्रयास हो कि अच्छे व्यक्तियों को सदस्यता ग्रहण कराने और उनके समर्थन से भारी संख्या में लोगों को सदस्य बनाया जाए। कहा कि कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की उप चुनाव में अपने संगठन के प्रत्याशी को बड़ी जीत हासिल हो इसके लिए हमें बूथ स्तर पर पहुंच कर लोगों में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य अभी से शुरू कर देना चाहिए।भाजपा प्रत्याशी की जीत तो होगी ही साथ ही हम सभी कार्यकर्ताओं की जीत होगी।

   भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अथक परिश्रम और पुरुषार्थ से भाजपा जनपद में सदस्यता अभियान में सर्वाधिक सदस्य बना कर इतिहास रचेंगे।कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं सक्रिय सदस्य तो बनेंगे ही साथ ही अन्य को भी सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रेरित भी करेंगे।

     बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान सह संयोजक सतपाल पटेल,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,डाक्टर आनंद बहल,शाश्वत मिश्र, मनीष मिश्र,सागर संगवानी, संजय तिवारी,राजेश सिंह बबलू,डा0 विजय नारायन शुक्ला,सुरेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद तिवारी,रण विजय सिंह,राम बहाल वर्मा,सीता राम सिंह,योगेश उपाध्याय,मानिक चंद्र सोनी,शशांक सिंह पालीवाल,ध्रुव कुमार त्रिपाठी, उदित त्रिपाठी,संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments