जलालपुर अम्बेडकर नगर। नगर पालिका क्षेत्र के नई सब्जी मंडी स्थित पंप नंबर चार की खराबी से पिछले एक सप्ताह से पानी की किल्लत झेल रहे उपभोक्ताओं को अब बड़ी राहत मिली है। गुरुवार देर रात पंप को दुरुस्त कर पुनः जलापूर्ति शुरू कर दी गई, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि पंप का मोटर धरातल में गिर जाने के कारण उसे निकालना बेहद कठिन हो गया था। नगर पालिका प्रशासन को इसे ठीक कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई मिस्त्रियों को बुलाया गया, लेकिन वे मोटर निकालने में असमर्थ रहे। अंततः कड़ी मेहनत और तकनीकी प्रयासों के बाद पंप की मरम्मत संभव हो सकी। अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जल आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू हो चुकी है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।