Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामार्च के प्रथम सप्ताह में शुरु हो जाएगा मोदहा रेलवे ओवरब्रिज का...

मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरु हो जाएगा मोदहा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण


◆ दो से तीन दिन में शुरु होगी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया


◆ यूटीलिटी शिफ्टिंग का हो रहा है कार्य


अयोध्या। मार्च के पहले सप्ताह में मोदहा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरु करने की तैयारी सेतु निगम ने की है। वर्तमान में यहां यूटीलिटी शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। भूमि अधिग्रहण के लिए सूची तैयार कर की जा रही है। इससे पहले अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरु होगी। दो से तीन दिन प्रशासनिक टीम के साथ सेतुनिगम इसे शुरु करा देगा।
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबन्धक रोहित अग्रवाल ने बताया कि मोदहा ओवरब्रिज मे यूटीलिटी शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। भूमि अधिग्रहण के लिए सूची अंतिम रुप में है। इनकी दरों के निर्धारण का कार्य चल रहा है। रेलवे के कुछ आवास, स्टोर व केबिन के हटाने का कार्य चल रहा है। रेलवे से इसकी परमीशन मिल गयी है। बहुत से ऐसे लोग है जो रेलवे की बाउंडरी से सहारा लेकर अपनी दुकान रखे हुए है। इस बाउंडरी को तोड़ते ही यह बीच में आ जाएंगे। इन्हें एक दो दिन खाली करने के लिए कहा गया है। खाली न करने पर प्रशासनिक कार्रवाई होगी। अतिक्रमण हटाने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। यहां पर ज्यादातर अतिक्रमण है। कुछ नगर निगम के स्ट्रीट वेंडर भी है। वह भी मुआवजा चाहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments