Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकल्प सरोवर के निर्माण से जल संरक्षण व पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा...

कल्प सरोवर के निर्माण से जल संरक्षण व पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : हरिओम पांडेय


बसखारी, अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा क्षेत्र में बनने वाले कल्प सरोवर के निर्माण से जल संरक्षण के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। भाजपा सरकार नगरों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह बातें विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने सोमवार को कल्प सरोवर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कहीं।

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के वासुदेव नगर वार्ड में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के पास स्थित पक्के पोखरे को कल्प सरोवर के रूप में विकसित किए जाने के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सरोवर स्वर्गीय वासुदेव साव की स्मृति में बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय वासुदेव साव का क्षेत्र के विकास में योगदान अविस्मरणीय रहा है। उनके नाम पर बनने वाला कल्प सरोवर नगर पंचायत क्षेत्र की पहचान बनेगा और इससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया गया कि नगर निधि से बनने वाले इस कल्प सरोवर पर करीब 94 लाख 72 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रकाश यादव, रुद्र प्रसाद उपाध्याय, चंद्रभान गुप्ता, रामआधार यादव, मंडल अध्यक्ष सदाबृज, महेंद्र जायसवाल, सभासद सुभाष निषाद, मायाराम, लालमन रावत, निखिल जायसवाल, बृजेश यादव, प्रदीप राजभर, रामसागर निषाद, रोशन लाल निषाद, रहमतुल्ला काजी, अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार, लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments