Monday, May 20, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहलकारा का पुरवा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू

हलकारा का पुरवा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू

Ayodhya Samachar


◆  80 भूस्वामियों की जमीनों का होना है अधिग्रहण


◆  जिले को मिली है सात रेलवे ओवरब्रिज की सौगात


अयोध्या। दर्शननगर अयोध्या मार्ग पर स्थित हलकारा का पुरवा रेलवे ओवरब्रिज का निमा्रण कार्य शुरू हो गया है। यहां फाउंडेशन का कार्य चल रहा है। इस उपरिगामी सेतु निर्माण की लगात 52 करोड़ 30 लाख है। 80 भूस्वामियों की जमीनों का अधिग्रहण होना है। जिसके लिए सेतु निगम द्वारा नोटिस जारी कर दी गयी है। अभी तक यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए पिट टेस्ट का कार्य किया जा रहा था। जिसके पूरा होने के बाद फाउन्डेशन का कार्य शुरु किया गया।
जिले की यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए शासन स्तर पर सात रेलवे ओवरब्रिज की सौगात मिली है। दर्शननगर में सूर्यकुंड को पयर्टन स्थल के रुप में विकसित किया गया है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु पौराणिक सूर्य कुंड दर्शन-पूजन के लिए जाते है। विकसित होने के बाद सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं व पयर्टकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके लिए प्रमुखतया अयोध्या से हलकारा का पुरवा होते हुए दर्शननगर के मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है। अम्बेडकरनगर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह वैकल्पिक मार्ग के रुप में है। यहां क्रासिंग होने की वजह से लोग इस मार्ग इस्तेमाल कम करते थे। परन्तु ओवरब्रिज बनने के बाद इस मार्ग का भी इस्तेमाल होगा। जिससे यातायात व्यवस्था पर दबाव कम पड़ेगा। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबन्धक रोहित अग्रवाल ने बताया कि अधिग्रहण के लिए भूस्वामियों से वार्ता चल रही है। जहां जगह मिलती है वहां निर्माण कार्य कर लिया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर त्वरित अधिग्रहण की कार्रवाई भी की जा रही है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments