Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनगरी में शुरू हुआ एक और सर्किट हाउस का निर्माण

रामनगरी में शुरू हुआ एक और सर्किट हाउस का निर्माण


◆ कौशल्या घाट के पास 2520 स्क्वायर मीटर में होगा इसका निर्माण


◆ आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस होगा 16.70 करोड़ रुपए से बनने वाला सर्किट हाउस


अयोध्या। एक और सर्किट हाउस का निर्माण अयोध्या में शुरू हो गया है। कौशल्या घाट के पास 25 सौ 20 स्क्वायर मीटर में इसका निर्माण किया जा रहा है। तकरीबन 16.70 करोड़ की लागत से बनने वाला यह सर्किट हाउस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। रामनगरी में वीआईपी की संख्या बढ़ने के बाद योगी सरकार ने इसके निर्माण की स्वीकृति दी थी।
भव्य मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या धाम में दर्शन-पूजन के लिए अन्य प्रदेशों से वीवीआईपी का तांता लगा हुआ है। आलम यह है कि रोज कोई न कोई नेता-मंत्री यहां पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहा है। इनके आने के क्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और सर्किट हाउस का निर्माण कराने का फैसला लिया है। कौशल्या घाट के पास इसके लिए भूमि चिह्नित कर दी गई है। हालांकि वीआईपी के रुकने के लिए सिविल लाइन्स में बस अड्डे के निकट एक सर्किट हाउस का संचालन वर्तमान में किया जा रहा है।
कौशल्या घाट में बनने वाले सर्किट हाउस को और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। कोशिश रहेगी कि इसे मंदिर मॉडल से भी जोड़ा जाए। जी प्लस 3 की बिल्डिंग होगी। इसमें 30 कमरे होंगे, प्लस में जिसमें दो वीआईपी रूम शामिल रहेगा। मॉड्यूलर किचन, डाइनिग हॉल, वॉल लाइटिंग, पार्किंग सुविधा और लग्जरी बाथरूम बनाये जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग सीडी-2 के अधिशाषी अभियंता उमेश चंद्र ने बताया कि निर्माण शुरू हो गया है। 16 करोड़ 70 लाख की लागत से सर्किट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। डेढ़ वर्ष में इसे तैयार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments