Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंविधान संशोधन विधेयक ऐतिहासिक, 2027 में भी एनडीए की जीत तय :...

संविधान संशोधन विधेयक ऐतिहासिक, 2027 में भी एनडीए की जीत तय : अनुप्रिया पटेल


अयोध्या। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने हाल ही में लोकसभा में पेश किए गए 130वें संविधान संशोधन विधेयक को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह नैतिकता और सुचिता की राजनीति की दिशा में बड़ा कदम है।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे अहम है। इस विधेयक के तहत चाहे मंत्री हो, मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री, सभी को कानून के दायरे में लाया गया है। “हमारी मंशा है कि सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो। यही एनडीए गठबंधन की भी मंशा है,” उन्होंने कहा।

बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों पर बोलते हुए अनुप्रिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन की ताकत से बिहार का विकास तेजी से हो रहा है। पहले जो प्रदेश पिछड़ा हुआ था, आज वहां सरकार की योजनाओं से जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताएगी।

उत्तर प्रदेश की सियासत पर भी अनुप्रिया पटेल ने अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेश के सभी जिलों में मजबूती से काम कर रहा है। “2027 का चुनाव भी जनता एनडीए को ही जिताएगी,।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments