Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवायरल आडियों में 30 प्लस की बात करने वाला सिपाही निलम्बित

वायरल आडियों में 30 प्लस की बात करने वाला सिपाही निलम्बित

जलालपुर अंबेडकर नगर। लेनदेन कर मामला रफा दफा करने के वायरल हुए ऑडियो पर अयोध्या समाचार में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। बताते चलें कि बीते दिनों मालीपुर थाने के एक सिपाही द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर खुलेआम 30 प्लस की बात की जा रही थी जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।अयोध्या समाचार द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किये जाने के बाद क्षेत्राधिकारी ने मामले की जा च करते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया है।इस संबंध में सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments