Thursday, July 23, 2026
HomeNewsअयोध्या के होटल में सिपाही ने रेप किया, साढ़े तीन महीनें बाद...

अयोध्या के होटल में सिपाही ने रेप किया, साढ़े तीन महीनें बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


◆ थाना खीरी जनपद प्रयागराज में तैनात है सिपाही, अश्लील वीडियों भी बनाने का आरोप


◆ एलआईसी व नेटवर्किंग कम्पनी में काम करती है महिला, बीमा के लिए बुलाया था अयोध्या


अयोध्या। महिला एलआईसी एजेन्ट का आरोप है कि उसके साथ अयोध्या के होटल में रेप हुआ। रेप करने वाला प्रयागराज में तैनात सिपाही है। इसलिए वह भटकती रही। आखिर साढ़े तीन महीनें भटकनें के बाद अयोध्या कोतवाली पर सिपाही के उपर मुकदमा पंजीकृत हुआ। महिला द्वारा दी गयी तहरीर पुलिस के सिस्टम के उपर सवाल उठा रही है।
उड़ीसा की रहने वाली महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह एलआईसी व नेटवकिंग कम्पनी में काम करती है। पुलिस कांस्टेबल हिमांशु कुमार ने उसे अयोध्या में अपना तथा अन्य लोगो का बीमा करने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे हनुमान जी गेस्ट हाउस अशर्फी भवन चौराहा ले जाकर रोका। इसके बाद खाने के समान में कुछ मिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। महिला का आरोप है कि होश में आने के बाद आरोपी सिपाही ने उसे वीडियों दिखाया तथा धमकी दिया कि सेक्स वीडियों बना लिया है किसी को बताने पर उसे वायरल कर देगा। जिसके बाद उसने बंधक बनाकर अश्लील वीडियों दिखाकर कई बार रेप किया। जब उसने अयोध्या सीओ व एसएसपी से सम्पर्क किया तो उससे कहा गया कि वह सिपाही थाना खीरी जनपद प्रयागराज में तैनात है। वहां के एसएसपी से मुलाकात करके कारवाई के लिए कहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments