Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापरिक्रमा ड्यूटी से थाने लौटते समय हुई दुघर्टना में कांस्टेबल की मौत

परिक्रमा ड्यूटी से थाने लौटते समय हुई दुघर्टना में कांस्टेबल की मौत


अयोध्या। थाना पूराकलंदर में तैनात कांस्टेबल की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक गैरी क्रिस्टन परिक्रमा ड्यूटी कर वापस थाना जा रहा था। देवकाली बाईपास होटल पंचशील के निकट किसी कार से उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह गाड़ी में फंस गया तथा सौ मीटर तक घिसटता चला। घटना के बाद उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गैरी क्रिस्टन 29 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह वीरुहनी मौजमपुर गांव औरैया का रहने वाला था। जो थाना पूराकलंदर में कांस्टेबल पद पर तैनात था। उसकी पंचकोसी परिक्रमा में ड्यूटी लगी थी। जहां से वह वापस जा रहा था। जहां उसकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। उसे मण्डलीय चिकित्सालय दर्शन नगर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके घर भेजा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments