Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस की संगठन सृजन बैठक सम्पन्न, ग्राम पंचायत स्तर तक विस्तार की...

कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक सम्पन्न, ग्राम पंचायत स्तर तक विस्तार की रणनीति तैयार

अयोध्या । कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया। इसमें ग्राम पंचायत स्तर तक कांग्रेस संगठन के विस्तार, मजबूती और जनता को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नव नियुक्त जिला कोऑर्डिनेटर रामजी गिरी और फ्रंटल प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र प्रताप नारायण पांडे ने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान और वर्तमान संगठनात्मक स्थिति पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के बिना पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती नहीं मिल सकती।

महानगर कोऑर्डिनेटर अमित जायसवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान 100 दिनों तक चलेगा। इस दौरान जनपद, तहसील, ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सत्तारूढ़ दल की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाएंगे। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

बैठक में एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, उमेश उपाध्याय, डीएन वर्मा, अंकित जैन, रामेंद्र त्रिपाठी, मोहम्मद आमिर, रामसागर रावत, सहित दर्जनों नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments