Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अकबरपुर नगरपालिका परिषद में कांग्रेस का परचम फहरा- अमित कुमार वर्मा

अकबरपुर नगरपालिका परिषद में कांग्रेस का परचम फहरा- अमित कुमार वर्मा

0

अम्बेडकर नगर। कांग्रेस के नगरपालिका परिषद चेयरमैन कांग्रेस प्रत्याशी ललित मोहन श्रीवास्तव को पूरे पालिका क्षेत्र के हर बूथ पर सम्मानित जनता का साथ मिला है जिसकी बदौलत 13 मई को केवल और केवल कांग्रेस जीतेगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा मतदान खत्म होने के बाद मतदान प्रतिशत 57% पार करने पर जनता का आभार जताते हुए दावा किया कि अकबरपुर नगरपालिका परिषद और जहांगीरगंज नगर पंचायत चुनाव में जाति, धर्म और पूंजी की बदौलत चुनाव लड़नेवालों का मंसूबा जनता ने नकार दिया है और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कर दिया है।

अकबरपुर नगरपालिका परिषद चेयरमैन कांग्रेस प्रत्याशी ललित मोहन श्रीवास्तव ने अकबरपुर की सम्मानित जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मतदान में जो उत्साह उनके प्रति दिखाया है वह उसके आजीवन ऋणी रहेंगे और नगर का ऐतिहासिक चौमुखी  विकास कर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे यह मेरी नहीं अकबरपुर की जनता की जीत होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा और अकबरपुर नगरपालिका परिषद चेयरमैन कांग्रेस प्रत्याशी ललित मोहन श्रीवास्तव के साथ एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी,उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल,  अकबरपुर नगरपालिका प्रभारी सुखीलाल वर्मा, पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,जियाउद्दीन अंसारी ,रवीश शुक्ला, सै ऐतबार हुसैन अक्कन, जमाल अख्तर अंसारी और युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा,किसान कांग्रेस अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय, प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव ने चुनाव में दमदारी से जनता का दिल जीता।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version