Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedनिजी स्कूलों के मनमानी फीस वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन...

निजी स्कूलों के मनमानी फीस वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन : नियमावली बनाने की मांग


अयोध्या। प्राइवेट स्कूल द्वारा मनमानी फीस वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कांग्रेसियों का नेत्त्व जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह व महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।

ज्ञापन में कहा गया निजी स्कूल लूट तंत्र का काम कर रहे हैं, प्रदेश के सभी स्कूलों मैं नए सत्र का प्रारंभ हो चुका है, निजी स्कूलों द्वारा मनमानी तौर पर फीस वृद्धि कर अपनी बताई दुकानों पर किताबें और यूनिफॉर्म मनमाने दामों पर खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश राजपाल महोदय से मांग किया गया कि लोकतंत्र में निजी स्कूलों द्वारा किया जा रहा यह लूट तंत्र जन भावनाओं पर कुठारघात है, निजी स्कूलों का या आचरण कल्याणकारी राज के सिद्धांतों के खिलाफ है, जिला कांग्रेस पार्टी निजी स्कूलों के इस निरंकुश और शोषण प्रवृत्ति की घोर निंदा करती है, तथा महामहिम राज्यपाल महोदया से निजी स्कूलो के इस लूट तंत्र को संज्ञान में लेकर स्कूलों हेतु फीस, किताबें एवं यूनिफॉर्म के लिए न्यायोचित एवं छात्र हितकारी नियमावली अभिलंब बनाने की मांग ज्ञापन में कही है।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख लोगों में पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, शीतला पाठक, उग्रसेन मिश्रा, राम अभिलाख पांडे, राम अवध, करामराज यादव, अनिल तिवारी, सैलेंद्र मणि पांडे, अनिल सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, दलित प्रकोष्ठ के राम सागर रावत, युवा कांग्रेस रामेंद्र त्रिपाठी, किसान प्रकोष्ठ राम चरित्र वर्मा, सेवा दल के बसन्त मिश्रा, करण त्रिपाठी, धर्मेंद्र फास्टर, फ्लावर नकवी, अशोक कनोजिया, कवींद्र साहनी, आरिफ खान, प्रदीप निशाद, उमेश उपाध्याय, जनार्दन मिश्रा, प्रेम कुमार पांडे, धीरेंद सिंह बबलु, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, अशोक राय आदि प्रमुख लोग थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments