Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेसियों ने रसोई गैस की कीमत कम करने हेतु दिया ज्ञापन

कांग्रेसियों ने रसोई गैस की कीमत कम करने हेतु दिया ज्ञापन


अयोध्या। प्रदेश में रसोई गैस की कीमतों में कमी करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा अभी वर्तमान में सम्पन्न हुए राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में अपने जुमलों का पिटारा खोलते हुए राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में क्रमशः 450 एवं 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। परन्तु जिन राज्यों में इनकी सरकार है वहां पर घरेलु गैस सिलेंडर अभी भी बढ़े हुए दामों पर मिल रहे हैं जिससे आम लोगो को अपना घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में सौतेला व्यवहार कर रही है।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा प्रदेश में इनकी डबल इंजन की सरकार होते हुए भी आमजन को मंहगे दामों पर गैस खरीदना पड़ रहा है। जहां चुनाव है वहां इनके द्वारा सस्ते दामों पर गैस सिलेंडर देने की घोषणा पर जहां इनकी सरकार है वहां महंगे दामों पर गैस सिलेंडर मिलना इनका दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा जिस प्रकार अन्य राज्यों में इनके द्वारा रुपये 450 में सिलेंडर देने का वादा किया जा रहा है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी आमजन को रुपये 450 में प्रति सिलेंडर देने का कांग्रेस पार्टी मांग करती है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम ने कहा भाजपा की सरकार जुमलेबाजी की सरकार है हर राज्य के विधानसभा चुनाव में इनका चाल चरित्र और चेहरा बदल जाता है। लोक लुभावने वादे करके सत्ता में आने की कोशिश कर रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उत्तर प्रदेश में भी वह सब योजनाएं लागू करनी चाहिए जिनकी घोषणाएं वह अन्य राज्यों के लिए करती है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय ,उमेश उपाध्याय  ,फ्लावर नक़वी, राम अवध पासी, अशोक राय, रामेंद्र त्रिपाठी, भीम शुक्ला, दयावती, पुष्पा देवी, अंकित जैन ,प्रेम प्रकाश पांडे ,अशोक कनौजिया, सुभाष चंद्र जायसवाल, अरुण साहू, देव कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments