Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्व राजीव गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान

स्व राजीव गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान

अयोध्या। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस के 11 युवा कार्यकर्ता रक्तदान करने वालों में शामिल रहे। रक्तदान शिविर का नेतृत्व डा करन त्रिपाठी ने किया।
कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि कंप्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी थे। पंचायती राज में जो बदलाव आया यह भी राजीव गांधी की देन है। 79वीं जन्म दिवस के मौके पर रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी । राजीव गांधी जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे हम लोग उनसे बड़ा प्रभावित रहे है। उनकी जो दूरदर्शिता थी जो सोचती थी। 1985 में जो उन्होंने सपना देखा था चाहे वह कंप्यूटर लाने का माध्यम रहा हो। वह साकार हो रहा है। उन्होंने देश के लिए जो बलिदान दिया है। रक्तदान महादान है जीवन दान है सभी को रक्तदान करना चाहिए यह बहुत ही पूर्ण का कार्य है। राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर मे उमर मुस्तफा, अवध किशोर तिवारी, विकास, कुनाल, अविनाश तिवारी, फिरोज अंसारी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments