Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedकांग्रेस विधानसभा स्तर पर निकालेगी धन्यवाद यात्रा

कांग्रेस विधानसभा स्तर पर निकालेगी धन्यवाद यात्रा


अयोध्या। लोकसभा फैजाबाद में जीत के बाद कांग्रेस विधानसभा स्तर पर  धन्यवाद यात्राओं का आयोजन करेगी। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभाओं में कांग्रेस जन धन्यवाद यात्रा निकालेंगे।

उन्होंने बताया कि 11 जून को अयोध्या विधानसभा, 12 जून को गोसाईगंज विधानसभा, 13 जून को बीकापुर विधानसभा ,14 जून को मिल्कीपुर विधानसभा तथा 15 जून को रुदौली विधानसभा में धन्यवाद यात्रा निकाली जाएगी।

यात्राओं के लिए प्रभारियों की नियुक्त की गई है। अयोध्या विधानसभा का प्रभारी रामदास वर्मा, गोसाईगंज विधानसभा का प्रभारी अनिल तिवारी, बीकापुर विधानसभा का प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, मिल्कीपुर विधानसभा का प्रभारी मनोज जायसवाल तथा रुदौली विधानसभा का प्रभारी दिनेश शुक्ला को बनाया गया है। धन्यवाद यात्राएं स्थानीय बाजारों में सायं काल 4 बजे से निकाली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments