Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहाथ जोड़ो अभियान के साथ हर घर पर पहुंचेगी कांग्रेस-अमित कुमार वर्मा

हाथ जोड़ो अभियान के साथ हर घर पर पहुंचेगी कांग्रेस-अमित कुमार वर्मा

अम्बेडकर नगर। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने जिला कांग्रेस मुख्यालय पर तिरंगा फहराया तथा उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ,पं नेहरू ,सरदार पटेल, मौलाना आजाद और बाबा साहब अम्बेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

आज ही गणतंत्र दिवस पर पूर्व घोषित राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ,उप्र कांग्रेस के सचिव अमित जायसवाल, मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी,उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया के महासचिव संजय तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा, पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय, उप्र किसान कांग्रेस के सचिव संजय यादव, हाजी सलीम, रामजी वर्मा और मस्तराम शर्मा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments