Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानौकरी, जन संसाधन व जनकल्याण को लेकर चुनाव में जाएगी कांग्रेस

नौकरी, जन संसाधन व जनकल्याण को लेकर चुनाव में जाएगी कांग्रेस

अयोध्या। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद व महासचिव मनोज कुमार गौतम से पार्टी कार्यालय कमला नेहरु भवन पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र उसका न्याय पत्र है। पांच न्याय और 25 गारंटीयों से इस देश की बदहाल तस्वीर बदलने का प्रयास करेंगे। सरकार ने देश और प्रदेश के सामाजिक ,राजनीतिक ,आर्थिक तथा संवैधानिक ताने-बाने को तहस-नहस कर दिया है। किसानों को आमदनी से ,युवाओं को रोजगार से महिलाओं को सुरक्षा के भाव से और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को समृद्धि से वंचित कर दिया गया है।
प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा कांग्रेस पार्टी संकल्प लेती है कि भाजपा के इस अन्याय को खत्म कर हम इंडिया गठबंधन के न्याय का राज स्थापित करेंगे। हमारे न्याय की बुनियाद का मूल मंत्र होगा वर्क ,वेल्थ और वेलफेयर अर्थात नौकरी धन संसाधन और जनकल्याण।
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया गया है क्योंकि यह न्याय और 25 गारंटी के विषय के आसपास घूमता है। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,प्रवीण श्रीवास्तव ,अशोक राय, फ्लावर नकवी, जनार्दन मिश्रा ,धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments