Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालाल कुर्ती मार्ग खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

लाल कुर्ती मार्ग खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन


अयोध्या । कैंटोनमेंट प्रशासन द्वारा लाल कुर्ती मार्ग को अवरुद्ध किए जाने और सदर बाजार में सैनिकों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने छावनी परिषद की अधिशासी अधिकारी जिज्ञासा राज को ज्ञापन सौंपते हुए मार्ग को आमजन के लिए पुनः खोलने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में वार्ड संख्या-3 का रास्ता पहलगाम की घटना के बाद अस्थायी रूप से बंद किया गया, जिससे विद्यार्थियों, तीर्थयात्रियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग गुप्तार घाट जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए प्रमुख है और साथ ही गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल और सैन्य चिकित्सालय तक पहुंचाने में यह एकमात्र त्वरित रास्ता है।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने कहा कि इस मार्ग से एमईएस कर्मचारी, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल, छावनी परिषद जूनियर हाईस्कूल के बच्चे अन्य नागरिक ईगल गैस एजेंसी, हेड पोस्ट ऑफिस, रोडवेज रेलवे स्टेशन तक पहुंचते हैं। मार्ग बंद होने से आमजन को भारी परेशानी हो रही है, ऐसे में इस रास्ते को खोलना जनहित में आवश्यक है।

महानगर महासचिव रामनाथ शर्मा ने कहा कि सदर बाजार मार्केट में सैनिकों के प्रवेश पर रोक से दुकानदारों की रोजीरोटी पर संकट गया है। बाजार में रौनक समाप्त हो गई है और व्यापारी अपने परिवार का पालनपोषण तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि बाजार में पूर्व की भांति सैनिकों की आवाजाही की अनुमति दी जाए।

महानगर प्रवक्ता विनायक धर द्विवेदी ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सेवादल अध्यक्ष बसंत मिश्रा, अब्दुल्ला चिराग, जैनुल, रमेश सिंह, सरजू कनौजिया, सावन यादव, जॉनी, डॉ. शहंशाह, मोनू खान, अर्जुन यादव, विजय आनंद, हर्ष यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments