Tuesday, June 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रदेश अध्यक्ष को नजरबंद करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष को नजरबंद करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन


◆ टेढ़ी बाजार और गांधी पार्क में धरना, राम मंदिर प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग


अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या आने से रोककर नजरबंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में टेढ़ी बाजार चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया, जबकि कांग्रेस नेता अंकुर खत्री और पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना दिया गया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वर्तमान एवं पूर्व सांसदों और विधायकों के साथ राम जन्मभूमि दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने कुमारगंज स्थित विश्वविद्यालय में नजरबंद कर दिया। पार्टी का यह भी आरोप है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेत नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं को रात में ही उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि प्रशासन की पाबंदियों के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टेढ़ी बाजार में प्रदर्शन कर राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी प्रकरण के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दमनकारी नीतियों से डरने वाली नहीं है और जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को राम मंदिर जाने से रोककर सच्चाई छिपाने का प्रयास कर रही है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आस्था के केंद्रों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत, महिला कांग्रेस की रेनू राय और नाजिश फातिमा, सेवा दल के फ्लावर नकवी, बसंत मिश्रा, राकेश तिवारी, फिरोज अंसारी, विकास मिश्रा, मोहम्मद आमिर, पूर्व सांसद आलिया जुबेरी, विजय श्रीवास्तव, विशाल दुबे, धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘बबलू’, एनएसयूआई अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments