Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अडानी को लेकर सरकार की नीति के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

अडानी को लेकर सरकार की नीति के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

0

अयोध्या। मोदी सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलीजम की नीति के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया।
धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस देश में अघोषित आपातकाल लगाए हुए हैं । संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य मोदी सरकार कर रही है। जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने इस देश के प्रधानमंत्री को उद्योगपतियों का सेवक बताते हुए कहा मोदी इस देश की अर्थव्यवस्था को गलत दिशा में ले जाने का कार्य कर रहे।
पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, रामदास वर्मा तथा पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ने मौजूदा समय को चिंताजनक बताते हुए कहा मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है तथा बैंकों में रखा हुआ आम जनता का पैसा सुरक्षित नहीं रह गया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की अदानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलीजम की नीति से इस देश की जनता वाकिफ हो चुकी है। गहरे आर्थिक संकट के समय में भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अदानी समूह को बेच रही हैं । एसबीआई तथा एलआईसी जैसी संस्थाओं को अदानी समूह में निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत जोखिम में है।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, अनिल तिवारी, विजय पांडे, प्रवीण श्रीवास्तव ,डीएन वर्मा, अशोक राय, रामेंद्र त्रिपाठी, ,अब्दुल हकीम ,प्रमिला राजपूत ,कंचन दुबे ,डॉ विनोद गुप्ता प्रेम नारायण पांडे , राजकुमार मौर्य, राजदेव वर्मा ,आशीष गुप्ता, अमर बहादुर चौधरी ,अनंतराम सिंह, आशुतोष सिंह, सौरभ सिंह, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, रामसूरत सोनी ,चंचल सोनकर, भारत वर्मा ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर ,अमरीश कौशल ,रामसूरत सोनी, सुनील पाल आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version