Tuesday, September 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का मार्च, प्रशासन...

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का मार्च, प्रशासन ने रोका


◆ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क जाने से रोके जाने पर सड़क पर दिया धरना


अयोध्या। राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर के विरोध में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से शुरू हुआ मार्च सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क की ओर जा रहा था। रास्ते में प्रशासन ने मार्च को रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के मंच को धोने व कथित शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने सामाजिक भेदभाव से जुड़े मुद्दे को उठाया है। यदि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है तो खड़गे के कार्यक्रम के मंच को धोने और शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच को धोने और शुद्धीकरण की घटना हुई थी। राहुल गांधी ने इसी घटना को छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के मुद्दे से जोड़कर उठाया था। उन्होंने एफआईआर को वापस लेने की मांग की।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करती है। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और मंच धोने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसागर रावत और जिला महासचिव बृजेश रावत ने भी एफआईआर वापस लेने की मांग दोहराई।

विरोध मार्च और धरने में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, सेवादल महानगर अध्यक्ष वसंत मिश्रा, अशोक कनौजिया, हरजीत सिंह सलूजा, सुरेंद्र सिंह सैनिक, राज प्रताप सिंह, जिओ हैदर, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, कवींद्र साहनी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, डॉ. विनोद गुप्ता, उमेश उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अश्वनी सिंह मधुर, धीरेंद्र सिंह बबलू, रामानंद शर्मा, असद अहमद, अशोक कुमार शर्मा, कल्लू शर्मा, इरफान अहमद, शोएब, श्याम करण वर्मा और आनंद जी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments