Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविभाजन त्रासदी के इतिहास को देश की जनता से कांग्रेस ने छुपाए...

विभाजन त्रासदी के इतिहास को देश की जनता से कांग्रेस ने छुपाए रखा – अमर पाल मौर्या


◆ विभाजन विभिषिका दिवस पर सर्किट हाउस में हुई संगोष्ठी


अयोध्या। सर्किट हाउस में बुधवार को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद व प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्या ने कहा, “विभाजन केवल भूगोल का बंटवारा नहीं था, यह करोड़ों लोगों के दिलों और घरों पर पड़ा गहरा घाव था। उस त्रासदी में लाखों निर्दोषों ने अपनी जान गंवाई और करोड़ों को अपने घर-आंगन छोड़ने पड़े। हमें यह दिन न केवल उन शहीदों की याद दिलाता है, बल्कि यह भी सिखाता है कि देश की एकता और अखंडता के लिए हमें सदैव सतर्क रहना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 अगस्त को पूरे देश में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उस दर्दनाक इतिहास से अवगत कराया जा सके। कांग्रेस ने विभाजन के दौरान हुई त्रासदी के इतिहास को देश की जनता से छुपाए रखा। कहा कि वह संस्कृति समाप्त हो जाती है जिसे अपने इतिहास के बारे में जानकारी नही होती। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इतिहास के इन पन्नों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करें और देश को मजबूत बनाने में योगदान दें।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने विभाजन के समय हुई जनहानि, विस्थापन और मानवीय त्रासदी पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी की प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने रखी व समापन जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया। इस दौरान विभाजन विभिषिका से पीड़ित सिंधी समाज के लोगों का अभिनंदन किया गया।

मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments