Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कांग्रेस कोई पार्टी नही बल्कि विदेशियों के एक गुट – सुब्रमण्यम स्वामी

कांग्रेस कोई पार्टी नही बल्कि विदेशियों के एक गुट – सुब्रमण्यम स्वामी

0

अयोध्या। राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी आज रामनगरी अयोध्या पहुंचे। वे अयोध्या में चल रहे स्वामी विजेंद्र सरस्वती के धार्मिक अनुष्ठान शामिल हुए। इसके बाद रामलला का दर्शन पूजन किया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय से भी मुलाकात की।

पत्रकारों से वार्ता में राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को पूरी बहस मैने शुरू की। यह हमारा मूलभूत अधिकार है किसकी संपत्ति है किसकी संपत्ति नहीं है उसका झगड़ा जो पहले था। सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि यह हिंदुओं के लिए आस्था की जगह है जहां राम पैदा हुए। संविधान में भी लिखा है जहां आस्था है उसे कोई ना नहीं कह सकता है। इसलिए मंदिर बनाने के लिए मौका मिला है। यह देश के लिए सौभाग्य का विषय है।

अशोक सिंघल ने एक मीटिंग के दौरान हमसे इच्छा जताई थी। कि रामसेतु को बचाया और अब राम मंदिर को भी बचायेगें। इसलिए मैं यहां आया और एक नया आयाम दिखाई दिया। यहां राम पैदा हुए और यह हमारी आस्था है। पूरे देश मे एक ही स्थान है। जहां राम का जन्म हुआ। इसलिए मंदिर बनाने के लिए यह जमीन मिलना चाहिए और मस्जिद कहीं भी बन सकता है। क्यों कि मस्जिद सिर्फ नमाज पढ़ने के लिए जगह है। और इसलिए हमारी बात सुप्रीम ने मानी और हम जीते हैं। फैसला आने के बाद पहली बार हम लोग अयोध्या आये रहे हैं। लेकिन अब सारे संचालन प्रधानमंत्री जी कर रहे हैं तो इस पर टिप्पणी करने की कोई जरूरत नही है।

उन्होनें कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नही बल्कि विदेशियों के एक गुट है। जिसमें सब लोग एक गुलाम से है। पार्टी बीजेपी है जहां अनेक विचारों के लोग हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी का कोई भविष्य नही दिखाई देता है। जब तक नेहरू परिवार की छुट्टी नही हो जाती है। इंडिया गठबंधन पर कहा कि इसमें रोज लड़ाई चल रही है। जब टिकट का बंटवारा हो जाये तो बताएंगे।

केरल में हुए घटना पर बोले हमारे देश मे खतरनाक घटनाएं हो रहें हैं। जहां आतंकवादी लोग और खास कर जो विदेशों के प्रेरणा लेते हैं वह कर रहे हैं। हमें विश्वास के साथ ऐसे लोगों से मुक्ति पाने के लिए यह कार्य करना चाहिए। और आज चाइना ने हमारी जमीन ले ली लेकिन कोई बोलने वाला नही है। पाकिस्तान भी कश्मीर लेकर बैठा हुआ है। हमारे देश में ऐसी चीज हो रही है परंतु मैं समझता हूं कि ऐसा नेतृत्व होना चाहिए जो इनको सीधा टक्कर दे सके जैसे इसराइल अभी हमास के साथ कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version